तरही ग़ज़ल { OBO } लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तरही ग़ज़ल { OBO } लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, मई 11, 2016

कैसे कोई खाली हाथ घर जाए

दुआ करना सदा तुम, दूर तक इसका असर जाए 
इसी से क्या पता बदहाल दुनिया कुछ संवर जाए |

वफाओं के बिना कैसे उगें फसलें मुहब्बत की
दिखे वीरानगी यारो, जहां तक भी नज़र जाए ।

न अंदर की ख़बर है, सब करें बस बात बाहर की

लड़ा हालात से जो, जीत उसको ही मिली हर बार
डराती ही रहे दुनिया उसे, जो शख्स डर जाए ।

बड़ा लम्बा सफ़र है ज़िन्दगी का, कब कटे यूं ही
मुहब्बत की ख़ुमारी चार ही दिन में उतर जाए ।

बड़ी उम्मीद से जब राह तकती हों कई आँखें
बताओ 'विर्क' कैसे कोई खाली हाथ घर जाए ।

दिलबागसिंह विर्क 
******

मंगलवार, नवंबर 04, 2014

खुशियाँ जगमगाती हैं दिवाली में

दिलों को दीपमालाएँ लुभाती हैं दिवाली में 
जमीं को देख परियाँ मुस्कराती हैं दिवाली में |

जरूरी हार इनकी, ये अँधेरे हार जाते हैं 
शमाएँ मिल असर अपना दिखाती हैं दिवाली में |
मजे से ज़िंदगी जीना कभी तुम सीखना इनसे 
जवां दिल की उमंगें गीत गाती हैं दिवाली में |

यही सच, दौर कितना भी बुरा हो, बीत जाता है 
गमों को जीत, खुशियाँ जगमगाती हैं दिवाली में |

न समझो शोर इसको ' विर्क ' बच्चों के पटाखों का 
दबी-सी ख्बाहिशें आवाज़ पाती हैं दिवाली में |

दिलबाग विर्क 
******
तरही मिसरे पर आधारित शे'र -
******

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...