इधर
जेठ की दोपहरी में
लू
झुलसा रही है तन को
उधर मुल्क में
आदमी की संकीर्णता से
फैली आग में
झुलस रहे हैं जज्बात ।
बारिशों का मौसम आते ही
बंद हो जाएगी
लू चलनी
खुशगवार हो जाएगा मौसम
राहत मिल जाएगी तन को
लेकिन
झुलसे हुए जज्बातों पर
नहीं लग पाएगी कोई मरहम
दिलों में पड़ी दरारें
भर न पाएंगी
किसी भी तरह ।
****************
.jpg)
.jpg)
.jpg)







