रविवार, मार्च 25, 2012
चाहत
लेबल:
तांका
स्थान:
सिरसा, हरियाणा, भारत
मंगलवार, मार्च 20, 2012
अग़ज़ल - 37
ख़ुशी का न हुआ मेरी जिन्दगी में आगाज
गम मेरी खामोशी , गम ही मेरी आवाज ।
दिल का दर्द दिखाना चाहता था मैं मगर
दिखा पाया सिर्फ चंद आंसू , चंद अल्फाज ।
क्या मजबूरियां थीं मालूम नहीं लेकिन
दफन होकर रह गया सीने में एक राज ।
खुद को टटोलने की जहमत भी उठा लेता
काश ! जाने से पहले वो कह जाता दगाबाज ।
दामन में भर दो जमाने भर की रुसवाइयां
कब माँगा है मैंने किसी से कोई एजाज ।
शायद यही एक कमी थी जीने के ढंग में
उठा न पाया मैं विर्क इस जिन्दगी के नाज ।
गम मेरी खामोशी , गम ही मेरी आवाज ।
दिल का दर्द दिखाना चाहता था मैं मगर
दिखा पाया सिर्फ चंद आंसू , चंद अल्फाज ।
क्या मजबूरियां थीं मालूम नहीं लेकिन
दफन होकर रह गया सीने में एक राज ।
खुद को टटोलने की जहमत भी उठा लेता
काश ! जाने से पहले वो कह जाता दगाबाज ।
दामन में भर दो जमाने भर की रुसवाइयां
कब माँगा है मैंने किसी से कोई एजाज ।
शायद यही एक कमी थी जीने के ढंग में
उठा न पाया मैं विर्क इस जिन्दगी के नाज ।
* * * * *
स्थान:
सिरसा, हरियाणा, भारत
शुक्रवार, मार्च 16, 2012
शनिवार, मार्च 10, 2012
अग़ज़ल - 36
गम के इस दौर में थोड़ी ख़ुशी के लिए
लिखता हूँ जिन्दगी को जिन्दगी के लिए ।
देखना खुदगर्जी हमारी हमें ले डूबेगी
काश ! हम करते कुछ कभी किसी के लिए ।
यूं हाथ पर हाथ धरे कब तक बैठोगे
कुछ तो करना होगा आदमी के लिए ।
आदमी के लहू से न बुझेगी प्यास
मुहब्बत चाहिए दिल की तश्नगी के लिए ।
हम न आह भर सके, न दुआ कर सके
अब क्या कहा जाए, ऐसी बेबसी के लिए ।
खस्ता हाल हो गई है यह जिन्दगी
आओ पुकारें विर्क किसी नबी के लिए ।
* * * * *
स्थान:
सिरसा, हरियाणा, भारत
सोमवार, मार्च 05, 2012
होली आई झूम के
होली का त्यौहार है, रंगों की बौछार ।
चुटकी एक गुलाल से, बढ़े आपसी प्यार ।।
बढ़े आपसी प्यार, फैलता भाईचारा ।
किया जब भी प्रयास, मिटा मनमुटाव सारा ।।
कहता सबसे ' विर्क ', गले मिलना हमजोली ।
मिटाकर भेदभाव, खेलना मिलकर होली ।।
********
होली आई झूम के, डाल रहे सब रंग ।
शक्ल हुई बदशक्ल है, हुए सभी बदरंग ।।
हुए सभी बदरंग, अजब-सी मस्ती छाई ।
जश्न मनाते सभी, ख़ुशी है बेहद पाई ।।
भीग रही है रूह, भीगते कुरता-चोली
सब नर नारी ' विर्क ', खेलते मिलकर होली ।।
********
दिलबागसिंह विर्क
********
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)

.jpg)


.jpg)
.jpg)