कुंडलिया छंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुंडलिया छंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, नवंबर 22, 2014
शुक्रवार, अक्टूबर 04, 2013
बुधवार, जुलाई 03, 2013
मंगलवार, नवंबर 13, 2012
सोमवार, मार्च 05, 2012
होली आई झूम के
होली का त्यौहार है, रंगों की बौछार ।
चुटकी एक गुलाल से, बढ़े आपसी प्यार ।।
बढ़े आपसी प्यार, फैलता भाईचारा ।
किया जब भी प्रयास, मिटा मनमुटाव सारा ।।
कहता सबसे ' विर्क ', गले मिलना हमजोली ।
मिटाकर भेदभाव, खेलना मिलकर होली ।।
********
होली आई झूम के, डाल रहे सब रंग ।
शक्ल हुई बदशक्ल है, हुए सभी बदरंग ।।
हुए सभी बदरंग, अजब-सी मस्ती छाई ।
जश्न मनाते सभी, ख़ुशी है बेहद पाई ।।
भीग रही है रूह, भीगते कुरता-चोली
सब नर नारी ' विर्क ', खेलते मिलकर होली ।।
********
दिलबागसिंह विर्क
********
शुक्रवार, फ़रवरी 24, 2012
पूजा होता प्यार
कब नाता है जिस्म से , आत्मा का व्यापार।
जाति-उम्र ना देखता , अंधा होता प्यार ।
अंधा होता प्यार , बात ये दिल की माने ।
जाने बस दिलदार , और ना कुछ भी जाने ।
पूजा होता प्यार , प्यार ही होता मजहब ।
बन जाता तूफ़ान , मानता है बंधन कब ।
* * * * *
लेबल:
कुंडलिया छंद
स्थान:
सिरसा, हरियाणा, भारत
सोमवार, जनवरी 16, 2012
आरक्षण की मार
लेबल:
कुंडलिया छंद
स्थान:
सिरसा, हरियाणा, भारत
शनिवार, दिसंबर 31, 2011
हो मुबारिक साल नया
नव जीवन की आस ले , आया है नव वर्ष
माहौल बने शान्ति का , फैले हर-सू हर्ष ।
फैले हर - सू हर्ष , यही कोशिश हो सबकी
सुधरें कुछ हालात, मिले न किसी को धमकी ।
संभव है बदलाव , अगर ठानें सबका मन
नए वर्ष के साथ , करें शुरू हम नव जीवन ।
* * * * *
साल नया है आ गया , मनाओ भले जश्न
पर सुधरें हालात भी , कुछ करना तुम यत्न ।
कुछ करना तुम यत्न, पथ प्रगति का अपनाएं
फैलाएं सद्भाव , वैर भाव सब मिटाएं ।
कर आगे का ध्यान , भुला दे जो बीत गया
कहता सबसे विर्क, हो मुबारिक साल नया ।
* * * * *
रविवार, दिसंबर 18, 2011
बुधवार, अक्टूबर 26, 2011
कुंडलिया छंद - 2
दे सबको संदेश यह , दीपों का त्यौहार
रौशन सारा विश्व हो , मिट जाए अँधियार ।
मिट जाए अँधियार , मिटे अज्ञानता सारी
अज्ञानता ही आज , शाप है सबसे भारी ।
रौशनी और ज्ञान , यहाँ तक भी हो, फैले
कहे ' विर्क ' कविराय, दीप संदेश यही दे ।
* * * * * *
लेबल:
कुंडलिया छंद
स्थान:
सिरसा, हरियाणा, भारत
शुक्रवार, अप्रैल 22, 2011
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


.jpg)
.jpg)
.jpg)



